बाराबंकी जनपद के जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में बंजर जमीन पर भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों में धर्मेंद्र रावत, करन, जगदीश प्रसाद और श्याम रानी शामिल हैं। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

श्याम रानी के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका हाथ टूट गया है। वहीं, धर्मेंद्र रावत के सिर और आंख पर भी गहरी चोटें बताई जा रही हैं। मारपीट इतनी उप थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दूसरे पक्ष से राम लोटन पुत्र हरीश चंद्र भी इस झड़प में घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जहाँगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, बंजर जमीन पर भैंस बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जहाँगीराबाद थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *