महराजगंज, 17 जून 2026: कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरवा दिगम्बर में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 30 वर्षीय युवक का शव नहर के रेगुलेटर पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

​मिली जानकारी के मुताबिक, बरवा दिगम्बर गांव के रहने वाले अनिल साहनी (30 वर्ष), पुत्र ढोढई का शव आज सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास से निकलने वाली नहर के रेगुलेटर पर कपड़े के फंदे से लटका देखा। सुबह करीब 6 बजे इस घटना की जानकारी कोठीभार पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। शुरुआती जांच में मामला अज्ञात कारणों से की गई आत्महत्या का लग रहा है।

​इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। अनिल अपने पीछे पत्नी बबिता (28 वर्ष) और दो मासूम बेटों—आदित्य (9 वर्ष) व देव (7 वर्ष) को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।


थानाध्यक्ष का बयान: कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

191 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed