बदायूँ, 17 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी के गैर जनपद 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा स्थानांतरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कृष्ण कुमार तिवारी के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कृष्ण कुमार तिवारी के उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन कार्यस्थल पर सफलता की कामना की। वहीं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल सेवाकाल की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *