एम डी न्यूज़
बरेली की शान मे एक और गर्व की बात है कि आर.एस.जी आई.एम.ए. रक्त सेंटर को अहमदाबाद गुजरात मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ कनक्लेव ओन ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेस में रक्त संक्रमण सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और सुरक्षित रक्तदान को बड़ाबा देने के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बरेली आई.एम.ए. ने बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय आई एम ए रक्त सेंटर की निदेशक डॉ. अंजु उप्पल और उनकी पूरी टीम को दिया है और चिकित्सा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्य के लिये किये गए कार्य बरेली ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के लिए सम्मान और गर्व का विषय बताया। यह सम्मान रक्त सेंटर से जुड़े चिकिसकों, तकनीकी सहायक और कर्मचारियों व रक्तदाताओं के सम्पूर्ण निष्ठा और विश्वास, एवं अथक परिश्रम का प्रतीक है। यह संस्थान पिछले कई वर्षों से सुरक्षित रक्त चड़ाने,स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने और रक्तदान मे जन जागरुकता अभियान चलाने के लिए प्रयासरत है। इसी प्रयास के लिए बरेली आई.एम.ए रक्त सेंटर और रक्तकोष की निदेशक व उनकी टीम को चिकित्सा और मानव सेवा के क्षेत्र मे उत्क्रष्ट्र कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। रक्त सेंटर निदेशक डॉ. अंजु उप्पल को स्मृति चिन्ह और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

