आगामी त्यौहारों श्रावण मास, मोहर्रम आदि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी संजय चौहान अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा दिनांक 17.06.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । मीटिंग में स्थानीय धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आपस में मिलजुलकर शान्ति व सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने , अफवाहों को फैलने से रोकने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस व संबंधित को सूचना देने हेतु अपील की गयी । गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी अमेठी,अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़
