
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर, 17 जून 2026।पुलिसअधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को थाना बकेवर में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें SP के सामने रखीं।
SP अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही सभी #पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि जनता की समस्याओं को सुनते समय संवेदनशीलता और कार्यवाही में पारदर्शिता बनाए रखी जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
