
रिपोर्ट धीरेंद्र वर्मा
पुलिस अधीक्षक महोदय बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के द्वारा थाना जैदपुर अंतर्गत ग्राम शाहपुर में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को महिलाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह, pacso एक्ट , गुड टच बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध , महिला मिशन शक्ति केंद्र , यातायात के नियमों , बारे में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-
1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
के बारे में जानकारी दी गई
व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई मौके पर उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं पूछी गई एवं उनका समाधान किया गया।
