दिसंबर 2026 तक जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य; हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू।

बहराइच। देहात संस्था एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान जिले को पूरी तरह बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प के तहत आज बहराइच जिले में बाल श्रम जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। गेंदघर श्रम विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित बाल श्रम जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक श्रम आयुक्त राज बहादुर यादव,लेबर इंस्पेक्टर असद खान और चाइल्ड लाइन टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहात टीम से मोहम्मद इमरान जी ने बताया कि यह अभियान 30 जून 2026 तक शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों को जागरूक करेगा।
साथ ही होटलों, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निगरानी की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के लक्ष्य के अनुसार जिले के सभी हॉट-स्पॉट (ऐसे इलाके जहां बच्चों से काम कराने की संभावना अधिक होती है) चिन्हित कर लिए गए हैं।


जागरूकता रथ के माध्यम से लाउडस्पीकर और पम्फलेट बांटकर व्यापारियों व आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराना एक गंभीर और दंडनीय कानूनन अपराध है। यदि कोई भी ढाबा, होटल, गैरेज या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बाल श्रमिक रखते हुए पाया गया, तो मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त राज बहादुर यादव,लेबर इंस्पेक्टर असद खान,चाइल्ड लाइन टीम से मनीष यादव,शालिनी,अवधेश ,अर्चना मिश्रा एवं देहात टीम से मो इमरान,विंध्यवासिनी,रचना मिश्रा,अमरेश कुमार, अदनान अंसार ,देवेश तिवारी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed