67 वर्षीय प्रहलाद सिंह राजपूत का शव मिला, पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी वजह
रिपोर्टर -रजनीश कुमार
अजीतमल तहसील क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर के अशोक नगर निवासी 67 वर्षीय प्रहलाद सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत।
गुरुवार सुबह 7 बजे मोहल्ले के मोहित प्रताप के साथ बाइक से निकले थे। कुछ देर बाद उम्मेदपुर रोड पर अशोक यादव के फार्म हाउस के पास अचेत मिले।

परिजन CHC अजीतमल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
मृतक मजदूरी कर परिवार चलाते थे। पत्नी रामदुलारी व 4 बेटे- सुनील, विजय, दीपक, चिंटू का रो-रोकर बुरा हाल।
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा ।

3 views
