बिसौली : नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत ईओ नवनीत कुमार ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। चंदौसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हैंडपंप के खराब होने की शिकायत की गई। इस पर अधिशासी अधिकारी ने तत्काल सम्बंधित कर्मचारियों को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। ईओ ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत के निस्तारण के उपरांत उन्हें अवगत भी कराया जाए। यहां बता दें कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार से पालिका प्रशासन ने जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक मशकूर खां, राजीव कुमार, सभासद विनीत वार्ष्णेय, आशुतोष पाठक आदि मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *