एम, डी न्यूज़ चैनल, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, के दिशा निर्देशन में चलाए जा आपरेशन सवेरा नशे के अंधकार के अन्तर्गत। एवंम थाना मीरापुर प्रभारी इंद्रजीत सिंह, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक, 30,,09,,2026,, को थाना मीरापुर पुलिस टीम उपनिरीक्षक अवधेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक रिंकू सिंह, कास्टेबल जहीरूद्दीन, व कांस्टेबल अमित कुमार, ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। सिकंदरपुर से कैलापुर जैसमोर हाईवे की तरफ जाने वाले जंगल के रास्ते पर एक टयूवैल के पास संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। तभी थाना मीरापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम जीशान पुत्र एहसान निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 14 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *