। एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। क्षेत्र आज दिनांक,,01,10,2026, को गांव भूम्मा के जंगल में तेंदुए ने फिर से दस्तक दी है। वन विभाग टीम ने जंगल में गश्त बढ़ाया तथा ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश की जा रही है। गांव भूम्मा, नया गांव व खेड़ी सराय के जंगल में तेदंए के आने से गांव डर का माहौल बना हुआ है। पहले भी किसानों द्वारा तेंदुए देखा गया था। जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई थी। अब भी वन विभाग टीम द्वारा तेंदुआ पकड़ने के लिए जंगल में दो पिंजरे भी लगा दिए गए। तथा ड्रोन कैमरे द्वारा तेंदुए को तलाश की जा रहा है। लेकिन तेंदुए का कोई भी कोई सुराग नही लग पा रहा है। वन विभाग टीम द्वारा जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार गस्त किया जा रहा है। जबकि वन विभाग कर्मचारी लताफत, रईस, सकावत, का कहना है कि तेंदुआ ज्यादा लंबे समय तक एक ही स्थान पर नहीं रहता है। वह कुछ समय बाद ही अपना स्थान बदल देता है। ओर वन विभाग टीम कह रही है कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

