रिपोर्ट – संदीप बाजपेई
फरधान (लखीमपुर): फरधान थाना क्षेत्र के अगर बुजुर्ग गांव में मंदिर के सामने बाजा बजाने को लेकर ईट पत्थर चलने से एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। इस गांव में एक साल पहले मोहर्रम के जुलूस में तलवार लेकर मातम करने का मामला सामने आने के बाद कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने लापरवाही दिखाई और घटना हो गई।

अगर बुजुर्ग एसडी अगर जाने वाले रास्ते के किनारे मंदिर है। बताया जाता है कि यहां मोहर्रम की छठी को जुलूस निकलता है जिसमें आसपास के लोग भी शामिल होते हैं। शाम लगभग 4 बजे थानाध्यक्ष मौके पर गए और समझाया और इसके कुछ ही देर बाद जैसे ही जुलूस लेकर लोग मंदिर के पास पहुंचे कि कुछ लोगों ने ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिससे कयूम के बेटे अहसान की सिर में ईट पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिस रास्ते पर जुलूस निकाला गया उसी रास्ते पर दिन में भंडारा आयोजित किया गया था। यह जानते हुए कि एक ही रास्ते पर जुलूस और भंडारा दोनों हैं फिर भी वहां पर रुकना पुलिस ने जरूरी नहीं समझा। लोगों का कहना है अगर पुलिस मौजूद होती तो यह घटना नहीं होती। इस संबंध में बात करने के लिए थानाध्यक्ष निराला तिवारी का मोबाइल न उठने से बात नहीं हो सकी।
