रामपुर, 22 जून 2026। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस, संगठन रामपुर के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष अनिल राज वाल्मीकि कि अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी शाहबाद को ज्ञापन सौंपकर शाहबाद तहसील क्षेत्र की निवासी वाल्मीकि महिला श्रीमती क्रांति देवी की भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम शाहबाद देहात निवासी क्रांति देवी पत्नी ताराचंद सिंह की कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि संबंधित भूमि को लेकर महिला को लगातार परेशान किया जा रहा है तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार और धमकियां भी दी जा रही हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित वाल्मीकि महिला लंबे समय से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक उसे पूर्ण न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि, मण्डल सचिव रवि वाल्मीकि,जिला अध्यक्ष अनिल राज,युवा जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सोनू, जिला महासचिव कुलदीप वाल्मीकि, राजीव वाल्मीकि तहसील प्रभारी, मनोज कुमार, राजेश वाल्मीकि, नोवतराम, सईद खान,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि पीड़ित महिला को शीघ्र न्याय मिलेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।