लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड में मृतकों में बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे के सट्टी बाजार मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय शहजान भी शामिल है। शहजान की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक घर और रिश्तेदारों में शोक छा गया।

परिजनों के अनुसार, शहजान हाजी मोहम्मद इमरान का इकलौता पुत्र था। हाजी मोहम्मद इमरान चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके तीनों बड़े भाइयों का परिवार फतेहपुर कस्बे में रहता है, जबकि इमरान का परिवार लगभग बीस वर्षों से लखनऊ के जानकीपुरम बीकेटी क्षेत्र में निवास कर रहा है। शहजान अपनी तीन विवाहित बहनों का सबसे छोटा और इकलौता भाई था, जिससे परिवार का उससे विशेष लगाव था।

बताया गया है कि जिस अपार्टमेंट में आग लगी, उसी परिसर में स्थित हेड हॉपर्स स्टूडियो में शहजान प्रशिक्षण ले रहा था। हादसे के समय वह वहीं मौजूद था और आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत एवं बचाव दल ने कई लोगों को बाहर निकाला, लेकिन शहजान को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां शहजान को मृत घोषित कर दिया गया।

युवक का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी मां और बहनों का विलाप सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। फतेहपुर कस्बे में शहजान की मौत की खबर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।