बदायूँ : जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजना के लाभार्थी जिन्होंने अपनी पेंशन में आधार कार्ड नहीं लगवाया है, तो उनकी आगामी द्वितीय त्रेमासिक किश्त (माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर) से आने वाली किश्तों का भुगतान नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र या पंचायत भवन में आधार कार्ड, बैंक के खाते की पासबुक, मोबाइल नम्बर ले जाकर तत्काल आधार प्रमाणीकरण करायें, जिससे सभी लाभार्थियों को ससमय पेंशन प्राप्त हो सके। अगर आपको पेंशन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो मोबाइल नम्बर 7518024013 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *