एम डी न्यूज
रिपोर्ट राममिलन कुमार गोरखपुर

गोरखपुर :- अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 3.(तीन )अभियुक्त को एसटीएफ और एम्स थाने की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात में माडापार कोनी तिराहे के पास से घेराबंदी कर इसअंतरराज्यी गिरोह का पर्दाफाश किया है ! आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार पिस्टल, तमंचे कारतूस और बिना कागजात की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो बिहार सिवान और गोपालगंज के रहने वाले हैं और एक गोरखपुर चौरी चौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपियों के खिलाफ एवं एम्स थाने मे मुकदमा दर्ज करके उन्हें कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया !

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा सिवान बिहार, मनजीत कुमार सिंह सिवान बिहार, और सौरभ शुक्ला चौरी चौरा थाना गोरखपुर के रूप में हुई है!
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करते चले आ रहे हैं !

पुलिस ने बताया कि यह जब बिहार जेल में बंद थे तो उनकी कुछ व्यक्तियों से मुलाकात हुई थी और उन्हीं के जरिए यह लोग अवैध असलहो की खरीदारी कर तस्करी करते चले आ रहे हैं पुलिस ने बताया कि कम दामों में अवैध असला को खरीद करके ऊंचे ऊंचे दामों में इन असलहों को बेचा जाता था गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पिस्टल ₹25 हजार में और तमंचा ₹15 हजार में यह लोगअलग-अलग जिलों में बेचा करते थे !

एसटीएफ और गोरखपुर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े उन लोगों को भी अपने रडार पर ले लिया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा कहां-कहां अवैध असलहो की खरीद फरोख्त की गई है !

इस घटना का खुलासा करने में एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और एम्स थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी एवं एम्स थाने की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम कि अहम भूमिका रही है !

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *