रोमांचक मुकाबले में महादेवा इलेवन टीम ने विजय हासिल की सैकड़ो संख्या में दर्शक रहे मौजूद।

महादेवा बाराबंकी


जनपद बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव में श्री लोधेश्वर अंडर 18 क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया गया शुभारंभ, टूर्नामेंट उद्घाटन के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन के सुपुत्र अनुभव तिवारी के द्वारा फीता काटकर मैदान पर किया । टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पट्टी इलेवन व महादेव इलेवन के बीच खेला गया। महादेवा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए जीत के लिए पट्टी इलेवन को 40 रन बनाने थे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पट्टी इलेवन व महादेवा इलेवन के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें महादेवा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 39 रन की पारी खेली। 39 रनों का पीछा करते हुए पट्टी इलेवन 38 रन ही बना सकी महादेवा इलेवन 1 रन से विजई हुई। अंपायरिंग तीव्र गुप्ता व वंश शुक्ला द्वारा की गई।आयोजकों द्वारा बताया गया टूर्नामेंट के फाइनल विजेता कोई ₹2100 विजेता को ₹1100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा ।इस अवसर पर सौरभ यादव,आर्यन खान पुष्कर शुक्ला मोहित सैनी, आलोक तिवारी,शिवम, मोहित,शिवा पांडे, हरीश तिवारी, पुष्कर शुक्ला ,अनिकेत, तिवारी,आयुष तिवारी, विवेक तिवारी, मुलायम यादव आदि सहित खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed