रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​ जिले में बच्चों को अपंगता की बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए आज से ‘सघन पल्स पोलियो अभियान’ का शानदार शुभारम्भ किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डा० यू०बी० सिंह ने बच्चों को दवा की दो बूंदें पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।
​इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखी। बूथ उद्घाटन के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार, ए०आर०ओ०, स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी, गावी (GAVI)/जे०एस०आई० (JSI) के प्रतिनिधि तथा मीडियाकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा
​जिला प्रतिरक्षण व नोडल अधिकारी डा० सुरेश कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर दवा ज़रूर पिलवाएं। अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया:
​28 जून (बूथ दिवस): ‘बुलावा टोली’ के सहयोग से अधिक से अधिक बच्चों को बूथ तक लाकर प्रतिरक्षित किया जा रहा है।
​29 जून से 03 जुलाई (घर-घर टीम दिवस): बूथ दिवस से छूटे हुए बच्चों के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स से आच्छादित करेंगी।
​कुल लक्ष्य: इस पूरे अभियान के तहत फतेहपुर जिले के 4,23,800 लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर सुरक्षित करने का बड़ा संकल्प लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed