सहसवान : आपको बताते चले कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोहल्ला नयागंज में स्थित दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर में गणेश सेवार्थ मंडल कमेटी द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई । हर वर्ष की भांति बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मूर्ति स्थापना के बाद हवन- पूजन किया गया एवं शाम के समय नगर में कमेटी द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी । गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है ।

गणेश सेवार्थ मंडल अध्यक्ष मोहित मालपाणी, अंकित माहेश्वरी, चंद्रपाल मौर्य, आलोक मालपाणी, विष्णु माहेश्वरी, अर्पित मालपाणी, सुमित, पारस, सनी शर्मा, प्रतोष माहेश्वरी, चिराग, सेंकी, आशीष असावा, गौरव असावा, धर्मेश शर्मा, उमेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *