गन्ना भुगतान को लेकर डी.सी.ओ. कार्यालय, सहारनपुर पर होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

सहारनपुर। किसानों एवं गन्ना व्यापारियों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कल मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी (डी.सी.ओ.) कार्यालय, सहारनपुर पर भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

यह आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह औहलान के नेतृत्व में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, गन्ना व्यापारी एवं क्षेत्रवासी भाग लेंगे।

आंदोलनकारियों का कहना है कि बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गागनोली द्वारा बकाया गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप ले सकता है।

प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन एवं संबंधित शुगर मिल प्रबंधन की होगी।

सभी किसान, गन्ना व्यापारी एवं क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने एवं अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।

“गन्ने का पूरा भुगतान दो — किसान और गन्ना व्यापारी का सम्मान करो!”

“हमारा गन्ना – हमारा हक, अबकी बार पूरा भुगतान!”

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed