फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट
बाराबंकी फतेहपुर थाना क्षेत्र के खांसी सराय गांव निवासी उमेश चंद्र लगभग 56 वर्षीय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, उमेश चंद्र घर से सोच के लिए निकले थे लेकिन समय कॉफी बीत जाने के बाद वह वापस घर नहीं लौटे भजनों ने खोज दिन शुरू कर दी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

उमेश चंद्र के अचानक लापता होने से परिवार दिन पर दिन चिंता बढ़ती जा रही है परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है और वे लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उमेश चंद्र कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो 8874433801 पर परिजनों सूचित करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सकुशल घर लाया जा सके।
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं। परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि उमेश चंद्र जल्द ही सकुशल मिल जाएंगे।I
