रिपोर्ट-गौरव सक्सेना
एम डी न्यूज़
बरेली मंडल मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा सोमवार से शुरू हो गया। आज सुबह 11.10 बजे मुख्यमंत्री योगी जी वायुयान से बरेली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह हेलिकॉप्टर में बैठकर पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बरेली में मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम के दौरान जिले को 569.11 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के निजी सचिव राम सूरत सविता की ओर से पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है।

सीएम दौरे के अनुसार सोमवार को साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करेंगे और 12.40 बजे हेलिकॉप्टर से मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 30 जून को वह रामपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद 12.20 बजे हेलिकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहाँ पर दोपहर साढ़े बारह बजे से दो बजे तक सीएम सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के पुराने और नए कार्यों की समीक्षा करेंगे। 30 जून दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी जी ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।कुछ देर के बाद वह सर्किट हाउस से कार द्वारा 3.45 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
