​फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू (MoU) क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्योगों को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचे में सुधार करना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।
​बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उद्योग बंधु की पहल पर लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास तक की सड़क को गड्ढामुक्त कर यातायात सुगम बना दिया गया है। वहीं, बैरमपुर से चकमदा मार्ग की खराब स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और सड़क को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
​औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने रिक्त पड़े औद्योगिक भूखंडों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उन्हें उद्यमियों को जल्द आवंटित करने को कहा। इसके साथ ही विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि जिन औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वहाँ तत्काल मीटर लगाए जाएं।
​युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र को विशेष निर्देश दिए गए। डीएम ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’ के तहत लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने को कहा। साथ ही ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) और ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत लोन वितरण में तेजी लाने की जिम्मेदारी उपायुक्त उद्योग को सौंपी।
​अधिकारियों को सख्त निर्देश: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उद्यमियों की हर समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के भीतर होना चाहिए।
​बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), उपायुक्त उद्योग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

9 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed