फतेहपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सुन्नी काज़ी शहर ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर में सुन्नी काज़ी शहर मुफ्ती काज़ी मोहम्मद शहाबुद्दीन रिज़वी मिस्बाही के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही खान द्वारा कथित रूप से इस्लाम धर्म, पैगम्बर-ए-इस्लाम तथा उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा (रज़ि.) के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी भी धर्म एवं धार्मिक व्यक्तित्व के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

इस दौरान अब्दुल बारी, अनवरुल हक, गाज़ी अब्दुल रहमान, सुऐब अली, हाजी फरीद अहमद, हाफिज शाहिद रज़ा, शफीक अहमद, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, निसार अहमद, मोहम्मद ज़ैफ़ खान एडवोकेट, अब्दुल कवि, मोहम्मद यासीन एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

12 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed