अनिल कुमार साहू रुदौली अयोध्या एम डी न्यूज़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर रुदौली कस्बे के बेगम बाग में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा के प्रति उदासीनता से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर जैसे पवित्र निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं, जिससे जनता में नाराजगी है।
वहीं चौधरी शहरयार ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना के साथ सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि 2027 में उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा और मजबूती से संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राम प्रताप यादव, राम कुमार यादव, श्रवण यादव, हरीश चंद यादव, जिला उपाध्यक्ष अकीब खान, जिला सचिव कफील खान, मुनीर उस्मानी, भानु यादव, आशु मिश्रा, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद इदरीस, यासिर कलीम, दुर्गेश यादव, सुखराम यादव, संतोष यादव, शहरान खान, हसनैन खान, प्रमोद कौशल, राम मगन यादव, कैफी मियां, शकील खान, मोहम्मद समीउल्लाह, पप्पू वर्मा, रवि वर्मा, सोहेल खान, नाजिम अली, मोहम्मद आरिफ, जहूर शेख, शाहनवाज खान, पीर मोहम्मद, मोहम्मद दानिश सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
