नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना हथगांव थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव की है, जहां अजित पुत्र स्वर्गीय हरिप्रसाद खेत में धान की बेड़ (रोपाई की तैयारी) लगाने गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी घटना बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव की है। यहां आयुष यादव पुत्र सूरजभान आम के पेड़ पर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

46 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed