MD NEWS बहुआयामी समाचार।

रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर।


डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरण अभियान चलाया गया।जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार केंद्र के बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया।ततपश्चात सभी बच्चों को पठन पाठन सामग्री(कॉपी,पेंसिल,रबर,कटर)इत्यादि का वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्कार केंद्र प्रमुख आचार्य रामनारायण उपस्थित रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed