05 जुलाई 2026
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बदायूं में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष से गूंजा जनपद ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के बीच बदायूं पहुंचे
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं,
भाजपा के विचार और कार्यकर्ता संस्कृति का है :- पूरन लाल लोधी
भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं :- पूरन लाल लोधी
भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च दायित्व तक पहुंच सकता है :- पूरन लाल
लोधीसंगठन सर्वोपरि है, इसी भावना से कार्य करें कार्यकर्ता :- पूरन लाल लोधी
2027 की जीत के लिए बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं कार्यकर्ता :- पूरन लाल लोधी
भाजपा में दायित्व नहीं, सेवा का अवसर मिलता है :- पूरन लाल लोधी
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं:- भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के जनपद बदायूं में प्रथम आगमन पर रविवार को पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पुठी सराय से लेकर कछला चौराहा तक विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच बड़ी माला से जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज तथा जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वागत कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्वागत स्थलों की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके चलते सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का प्रथम स्वागत पुठी सराय में हुआ, जहां जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं, पुष्प वर्षा, अंगवस्त्र तथा बड़ी माला कार्यकर्ताओं द्वारा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

इसके बाद बिनावर में भी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इसके उपरांत बदायूँ नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रेम स्वरूप पाठक/विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य/पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवासों पर पहुंचे। तथा पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने मलगांव स्थित अपने पैतृक गांव त्रिलोकपुर एवं वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक ने बदायूँ स्थित आदर्श मोटर्स पर स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी से किया।इसके पश्चात पूरन लाल लोधी उझानी स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधि गण, पार्टी पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।तत्पश्चात उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा से उनके आवास पर भेंट कर आशीर्वाद लिया

तथा उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।इसके बाद कछला चौराहा पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और भाजपा के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर सर्वोच्च दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और यह सम्मान प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा बदायूं के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता, स्नेह और भव्य स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया है, वह जीवनभर स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का हृदय से धन्यवाद दिया साथ ही कहा यह स्वागत किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के विचार, संगठन और कार्यकर्ता संस्कृति का सम्मान है। आगे कहा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा अभी से पूरी ताकत के साथ संगठन के कार्यों में जुट जाएं, बूथों को मजबूत करें और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेकर कार्य करें।अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वागत कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। आगे कहा बदायूं भाजपा परिवार ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाकर भाजपा की एकजुटता और कार्यकर्ता शक्ति का परिचय दिया।इस अवसर पर रविन्द्र पाल सिंह, दीपमाला गोयल, जे.के सक्सेना, अनेकपाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शिशुपाल शाक्य, अशोक भारतीय, यादवेंद्र सिंह शाक्य, ओम कृष्ण सागर, अनिल कुमार सिंह, जगदीश लोनिया, ओम प्रकाश सागर, धीरज सक्सेना, अतेंद्र विक्रम सिंह, सुभाष गुप्ता, शारदेन्दु पाठक, बुद्धपाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, उमेश राठौर, सुधीर श्रीवास्तव, जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, उदयवीर दिवाकर, अनुज माहेश्वरी, विश्वजीत गुप्ता, अजय तोमर, सीमा राठौर, रचना शंखधार, आरती कश्यप, आशीष शाक्य, दुर्गेश वार्ष्णेय, कुंवर शिवम सिंह, मनोज शर्मा, किशन चंद्र शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुनील सिंह, ललतेश ठाकुर, रितेश चौहान, केशव चौहान, धीरज पटेल, अनुज सक्सेना, पंकज सिंह, विजय शर्मा, वैभव शर्मा, राघव सिंह, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
