बाराबंकी,सफदरगंज थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में रविवार को उन्नीसवीं मोहर्रम का कदीमी जुलूस पूरी अकीदतो एहतराम के साथ मरहूम सैय्यद सगीर हुसैन के अज़ाखाने से निकला जो अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ देर शाम करबला में जाकर नम आंखों से ताज़िए को सुपुर्दे ख़ाक कर संपन्न हुआ जुलूस मार्ग पर जगह जगह अकीदत मंदो ने पानी शर्बत आदि की सबील लगाकर अपनी अकीदत का इज़हार किया जुलूस में इमाम हुसैन के घोड़े का प्रतीक ज़ुलजनाह,अलम और ताज़िए की जियारत कराई गई जुलूस से पूर्व हुई मजलिस को मौलाना ज़हीम अब्बास ज़ैदपुरी ने संबोधित किया मेहमान अंजुमन नुसरतुल अजा संगौरा और बहारे अजा हुसैनगंज भटिया के नौजवानों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर अपनी अकीदत का इज़हार किया स्थानीय अंजुमन शमशीरे हैदरी चंदवारा के नौजवानों ने ज़ंजीर का मातम कर ख़ून का नज़राना पेश किया जुलूस के दौरान थाना सफदरगंज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही अंत में जुलूस के आयोजक नायाब हुसैन व शादाब हुसैन ने आए मोमनीन का शुक्रिया अदा किया

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *