सूरतगंज ब्लॉक का पूरा मामला।

मोहम्मदपुर खाला कोतवाली इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सूरतगंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का कर्मचारी अंकित पुत्र ओम प्रकाश निवासी ममतामऊ 7,97,880 रुपए की नकदी लेकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा फतेहपुर में जमा करने निकला, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह न तो बैंक पहुंचा और न ही वापस लौटा, तो पेट्रोल पंप संचालक ने उससे संपर्क करने की कोशिश की परंतु उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बैंक में भी पैसे जमा न होने की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला है कि अंकित की आखिरी मोबाइल लोकेशन फतेहपुर कोतवाली इलाके के गुरसैल में थी। अतिरिक्त कोतवाली इंस्पेक्टर मुस्तकीम के अनुसार पुलिस रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है ताकि युवक और नकदी का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके।
तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
