मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी ऋषिका सिंह , के दिशा निर्देशन में एवंम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक,06,07,2026, को थाना रामराज पुलिस टीम उपनिरीक्षक हरिओमसिंह, कांस्टेबल बहादुर सिंह, कांस्टेबल सतपाल, कांस्टेबल ऋषि कुमार, कांस्टेबल राजकुमार, महिला कांस्टेबल मधु कुमारी, ने रामराज चौकी भारतीय स्टेट बैंक पर चलाया चेकिंग अभियान।

अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में कोई अनहोनी ने हो सके ओर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। तथा साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामराज पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।

अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *