गोला खीरी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब स्कूली बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार को धौरहरा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय केशवापुर कला में दो और बच्चे तथा ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय लक्ष्मीपुर खुटार एक बच्ची व ब्लॉक फूलबेहड़ के गडरिया पुरवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा रोहिणी देवी सहित आदि स्कूलों में करीब 5 से 6 बच्चे की गर्मी के चलते बेहोश हो गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षकों ने तत्काल उनकी देखभाल की।

बताया जा रहा है कि जिले के परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होने के कारण बच्चे तेज धूप और उमस को सहन नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से अब तक जिले के अलग-अलग विद्यालयों में चार घटनाओं में कुल पांच बच्चों के बेहोश होने की जानकारी सामने आई है।

इधर, बांकेगंज ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालय लक्ष्मीपुर खुटार में भी एक छात्रा की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिससे अभिभावकों में चिंता और बढ़ गई है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव या आवश्यक राहत के इंतजाम किए जाएं, ताकि बच्चों की जान जोखिम में न पड़े।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही स्कूलों के समय और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस फैसला लिया जाएगा?

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की जा रही है कि तत्काल संज्ञान लेकर भीषण गर्मी के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *