एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर । राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन उत्तर प्रदेश संगठन के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण,राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन से जुड़े समस्त सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विशेष रूप से मुरादाबाद मंडल तथा जनपद रामपुर के सभी साथियों के लिए आज का दिन अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।
लखनऊ स्थित संगठन के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डा. वसीम रज़ा अंसारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष नारायण सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा विधिवत मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ साथ रामपुर के समाज सेवी एम फैजान को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ एवं मार्गदर्शन दिया गया। एम फैजान ने कहा यह अवसर संगठन के उत्तर प्रदेश परिवार के लिए एक नई ऊर्जा, नई दिशा और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है।

प्रदेश कमेटी द्वारा मुझे भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया गया था। मैं स्वयं आज लखनऊ स्थित संगठन के मुख्यालय में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन का साक्षी बना। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. कुंअर नसीम रज़ा सिकरवार जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ाई। बैठक में संगठन के विस्तार, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मैं विश्वास व्यक्त करता हूँ कि आदरणीय श्री संतोष नारायण सिंह जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इकाई संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।
