गोण्डा। 27 मई को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस विश्वेश्वरैया लखनऊ में मनाया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की उपस्थिति रहे और हजारों की संख्या में पत्रकार एकत्र हुए थे उस कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों के हितों को देखते हुए समस्त पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने की आवाज उठाई थी।

इससे पूर्व भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को कई बार पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ज्ञापन दिया गया डिप्टी सीएम ने आश्वासन देते हुए कहा था कि आपकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक हम पहुंचाने का कार्य करेंगे इस बार पत्रकारों की आवाज को गंभीरता से लेते हुए सूचना निदेशक ने अहम निर्णय पत्रकारों के हितों में लिया है।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सूचना निदेशक जी का सादर आभार व्यक्त करता है सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारों के हितों में अहम कदम उठाते हुए सभी पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही एक पोर्टल की शुरुआत करने जा रहा है जिसमें जो पत्रकार आयुष्मान कार्ड से वंचित है या 6 यूनिट की पात्रता में नहीं आते हैं उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा सूचना निदेशक ने बताया आज जिन लोगों ने आवेदन किया है और उनका कार्ड नहीं बना है वह अपनी स्थिति benefi ciary.nha.gov.in पर देख सकते हैं सूचना निदेशक ने बताया नए पोर्टल की शुरुआत की जाएगी इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे उन्होंने बताया कि जैसे यह पोर्टल की शुरुआत की जाएगी तो सभी पत्रकारों को तत्काल इसकी सूचना दे दी जाएगी जिससे सभी पत्रकार इस योजना का लाभ उठा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *