जालौन 6 जुलाई । तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 62 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है।

तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की सर्वाधिक 23 शिकायतें दर्ज की गर्ठ। इसके बाद पुलिस विभाग की 21 शिकायतें दर्ज की गई। विकास विभाग की आठ, नगर नालिका की चार, नमामि गंगे से संबंधित दो, बिजली, मंडी परिषद, जल संस्थान, नलकूप विभाग की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें से राजस्व विभाग की आठ और पुलिस विभाग की चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। निस्तारण आख्या से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। ताकि उसे बार बार परेशान न होना पड़े। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इ स मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, एडीएम पंचायत महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव दुबे, शिक्षा विभाग से शमीउल्ला आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *