औरैया । जनपद के अजीतमल तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 230 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से केवल 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान ही कुछ अधिकारियों के सोते हुए और कुछ के मोबाइल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिट्टी खुदाई का गंभीर आरोप


ग्राम वसईपुर केशवपुर थाना फफूंद निवासी प्रताप सिंह व कृपाल सिंह पुत्र फूल सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने बुद्धिमान कुशवाहा पुत्र लालजीत निवासी सहायल, श्री गोविंद व राम प्रबल पुत्र फूल सिंह निवासी वसईपुर केशवपुर के साथ 19 जून 2025 को गाटा संख्या 69 पर भट्टे की ईंट पथाई के लिए 3 फुट मिट्टी उठाने का स्टांप एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि विपक्षियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से 2 से 3 मीटर तक गहरी खुदाई कर खेत को तालाब बना दिया और एग्रीमेंट के मुताबिक पैसे भी नहीं दिए। पीड़ितों का कहना है कि पैसे मांगने पर उन्हें जान-माल की धमकी दी जा रही है।

अन्य प्रमुख शिकायतें


स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सीमा देवी व मीना देवी ने बताया कि कलस्टर के अनुसार समूह में कार्य करने के बावजूद उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेताओं ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों का शीघ्र निस्तारण की मांग की

DM ने दिए सख्त निर्देश


जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी शिकायतों की धरातल पर जांच कर अति शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *