58 लाख की कथित ठगी का आरोप: खाड़ी देश से लौटे दामाद ने पत्नी-साले पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहारफतेहपुर। खाड़ी देश में वर्षों तक मेहनत-मजदूरी कर कमाई गई पूंजी कथित रूप से ससुराल पक्ष द्वारा हड़प लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी पत्नी, साले और अन्य ससुरालियों पर करीब 58 लाख रुपये की कथित ठगी करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित मोहम्मद सलमान खान के अनुसार वह पिछले लगभग दस वर्षों से खाड़ी देश के दमाम में रहकर मेहनत-मजदूरी करता रहा। इसी दौरान पत्नी और साले के कहने पर उसने जमीन खरीदने के नाम पर लगातार पैसे भेजे। उसका आरोप है कि उसकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई जमीन उसके नाम कराने के बजाय पत्नी और साले ने अपने नाम करा ली।सलमान का कहना है कि जब वह विदेश से वापस लौटकर अपने पैसों का हिसाब मांगने पहुंचा तो साले मिर्जा सूफियान ने हिसाब देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी कराई गई, जबकि उसकी पत्नी का पहले वर्ष 2009 में भी विवाह हो चुका था। उसने दावा किया कि इसी तरह कानपुर के जाजमऊ निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ भी धोखाधड़ी की गई थी।हाल के दिनों में पत्नियों द्वारा पति के खिलाफ गंभीर घटनाओं की खबरों का जिक्र करते हुए सलमान ने अपनी जान को खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed