एमडी न्यूज़ बहु आयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रामपुर के जिला अध्यक्ष श्री वसीम खान को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रामपुर की टीम ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनके कार्यालय पर मुबारकबाद देने वालों का सिलसिला जारी रहा और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं बुके देकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फ़ैसल मुमताज़ ने बधाई देते हुए कहा कि श्री वसीम खान को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य बनाए जाना रामपुर के लिए गौरव की बात है। यह नियुक्ति उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और उर्दू भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके जुड़ाव का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि वसीम खान के अकादमी सदस्य बनने से रामपुर की उर्दू अदबी और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। उम्मीद है कि वह उर्दू भाषा, साहित्य, संस्कृति और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे तथा रामपुर की आवाज को अकादमी के मंच तक पहुंचाएंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ करेंगे।

इस मौके़ पर जिला उपाध्यक्ष फ़साहत अली खान राजू, नूर आलम, महामंत्री यामीन पाशा, इमरान पाशा, मौलाना आक़िल, निज़ाम, नासिर, फ़हीम एवं फ़ारूक़ आदि मौजूद रहे। सभी ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति पर खुशी का इज़हार किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *