बाराबंकी। वन महोत्सव के अवसर पर बहराइच रोड स्थित बाबा गुरुकुल अकादमी के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय, बाराबंकी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चिकित्सालय के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बच्चों को पौधे भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा प्रकृति से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे.पी. मौर्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुप्रिया पाण्डेय ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी यदि एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सहजता से प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर अवधेश पाण्डेय, रजनीश मिश्रा, गंगा सिंह चौहान एवं आयुषी पटेल का विशेष सहयोग रहा। सभी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

तेज बहादुर शर्मा /रत्नेश शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
