ब्रेकिंग न्यूज आगरा
एम डी न्यूज़ थाना फतेहाबाद
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट
दलित समाज की बारात को लेकर थाना निबोहरा क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निकली बारात
फतेहाबाद/निबोहरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सोमवार शाम दलित समाज की बारात निकालने को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता कर शांतिपूर्वक बारात संपन्न कराई।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी गुरचरण सिंह वाल्मीकि की पुत्री जसोदा का विवाह सैता बिचपुरी निवासी जितेंद्र पुत्र सोहन के साथ था। सोमवार शाम करीब 7 बजे बारात चढ़ने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बारात को परंपरागत मार्ग से बरात निकलने का विरोध किया गया , जिस पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध शुरू हो गया।
स्थिति तनावपूर्ण होने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना निबोहरा के अलावा थाना मंसुखपुरा, फतेहाबाद, शमशाबाद और इरादतनगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। इसके बाद पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारात को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाया गया।
घटना के दौरान गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी है।

