देवघर। पुलिस अधीक्षक, देवघर से प्राप्त सूचना अनुसार मोहनपुर रेलवे थाना क्षेत्र के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा राहगीरों से छिनतई (लूटने) का प्रयास किया जा रहा था। विशेष पुलिस दल द्वारा सूचना सत्यापन तथा छापेमारी की कार्रवाई के तहत 2 अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में, राजीव कुमार दास (25 वर्ष), संजीव कुमार दास (20 वर्ष), दोनों पिता कामदेव दास, ग्राम आमगाछी, थाना रखिया, जिला देवघर के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपए नगद एवं चार ग्लैमर की चोरी की मोटरसाइकिल, बरामद किया गया।


पूछताछ में अभियुक्तों ने देवघर एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी, छिनतई, लूट, डकैती, हत्या जैसी कई गंभीर अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्तों ने 18/60/2026 को देवीपुर थाना क्षेत्र में लूट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना सहित जसीडीह एवं पत्थरड्डा थाना क्षेत्रों में लूट, अपहरण एवं मोटरसाइकिल, चोरी की घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है। इन मामलों में संबंधित थानों से कांड दर्ज है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *