6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं में 6 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया।

एंटी पावर थेफ्ट थाना, अलापुर रोड पर तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

।आरोप है कि दरोगा बिजली चोरी के मुकदमे में जेल न भेजने और केस निस्तारण के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद बरेली एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को रिश्वत लेते दबोच लिया।

गिरफ्तार दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

173 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *