आगरा कमिश्नर नागेंद्र प्रताप सिंह, एडीजी एस के भगत,डीआईजी
शैलेश पांडे,जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह,एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे गोवर्धन, मुड़िया पूर्णिमा का खाका खींचा
गोवर्धन (मथुरा)।विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए गोवर्धन गेस्ट हाउस में एक हाई लेवल समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

यह बैठक आगरा मंडल के कमिश्नर (मंडलायुक्त) नागेंद्र प्रताप सिंह और एडीजी जोन (आगरा) एस. के. भगत के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में मंडल और जनपद स्तर के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी 21 कोसी गोवर्धन परिक्रमा और मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।.

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताबैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं जैसे शुद्ध पेयजल, सुचारू विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजामकरोड़ों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का एक कड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और पर्याप्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था पर भी अधिकारियों के साथ गहन मंथन हुआ।
