फरधान (लखीमपुर): तीन दिन पहले हुई जानलेवा हमले की घटना के नामजद तीन में से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरधान थाना क्षेत्र के कुसभरिया गांव का है। यहां के निवासी शिवराज ने पुलिस को तहरीर देकर गांव तीन लोगों राहुल सूरज और कामता प्रसाद के खिलाफ जानलेवा हमला करने मुकदमा दर्ज कराया था।

शिवराज का आरोप है कि शनिवार देर रात उनके बेटे सर्वेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार खेत से घर जा रहे थे तभी रास्ते में राहुल, सूरज और कामता प्रसाद ने चाकुओं से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपित कामता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राहुल और सूरज अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस संबंध में बात करने पर थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित का चालान किया जा रहा है। शेष दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *