वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सविलियन विद्यालय टेड़वा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रिपोर्टर : विनीत तिवारी
एमडी न्यूज़
लखीमपुर खीरी। विकास क्षेत्र बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा स्थित सविलियन विद्यालय टेड़वा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश तिवारी, एसएमसी अध्यक्ष अतुल शुक्ला तथा एमडी न्यूज़ के पत्रकार विनीत तिवारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी आश्वासन दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *