प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पंच “ज” चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रोज मेमोरियल हॉस्पिटल, बलीपुर, हंडिया, प्रयागराज में निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधे प्राप्त कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र पासी (फरीदपुर) रहे। इस अवसर पर डॉ. एस.के. मिश्रा (हरदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रयागराज) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
पंच “ज” चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. सुभाष चंद्र पासी ने अपने संबोधन में कहा, “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। पंच ‘ज’ चैरिटेबल फाउंडेशन पूरे प्रदेश एवं देश में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।”
कार्यक्रम में अनुज कुमार, संजय चौरसिया, डॉ. बाबूजी विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार पाल, राज मौर्य (फार्मासिस्ट), चंचल मौर्य, सुशील मौर्य (एण्ड फर्नीचर हाउस), सुनील कुमार (वैष्णवी पैथोलॉजी), डॉ. विमलेश विश्वकर्मा, श्रीमती रिंकू देवी, शिवानी पासी, शिवांशु पासी, दिव्यांशु पासी, नीलू पासी, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. राम लखन पटेल, श्रीमती शांभवी यादव, जय प्रकाश दुबे, दिवाकर यादव एवं मोहम्मद आरिफ सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए तथा सभी ने पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की गई।

रिपोर्ट अनुज कुमार

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *