गोण्डा – गुरुवार को जनपद गोंडा अंतर्गत विकासखंड मुजेहना परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भारत का किसान संगठन ) की मासिक पंचायत का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष मुजेहना विश्राम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व किसान नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक मे किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी।ग्रामीण अंचलों को जाने वाली सभी सड़कों के बगल में लगी झाड़ को साफ करने हेतु सफाई कर्मी नियुक्त किया जाए, स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुजेहना ब्लॉक में सुलभ शौचालय व मुत्रालय सही करवाया जाए ,मुजेहना ब्लॉक के सभी समिति पर यूरिया खाद सुचारू से बटवाया जाए जिससे किसानों की समस्याओं से निजात मिल सके। ग्रामीण क्षेत्र में लगे बिजली के जर्जर तार को अत्यसीघ्र सही कराया जाए ,गांव में लगी पानी की टंकी का वाटर सप्लाई पाइप सड़क व खड़ंजा में खुदाई करके जो पाइप डाला गया है। वह सड़क ,खंङजा पर मरम्मत कराया जाए।

ब्लॉक अध्यक्ष मुजेहना विश्राम वर्मा ने मीडिया को बताया कि किसानों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाना हमारी प्राथमिकता । किसानों की समस्याओं के लिए सदैव आवाज उठाऊंगा। इस मौके पर बंश राज वर्मा,रंजीत वर्मा विजय प्रजापति,आदि लोग मौजूद रहे।

17 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed