अयोध्या
अयोध्या धाम को मिली स्वाद की नई सौगात, स्टेशन रोड अयोध्या धाम में भव्य हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारम्भ
रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MDNEWS
रामनगरी अयोध्या में स्वाद और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री राम हॉस्पिटल के सामने रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीवनी ग्रुप एवं हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता व हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, महंत मुरली दास व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए। जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी और हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल व उनकी पत्नी रितु अग्रवाल ने सभी अतिथियों का सभी बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या पवित्र है और देश की आस्था का केंद्र बिंदु है उसी प्रकार हम लोग हल्दीराम के स्वादिष्ट व्यंजनों से स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान में रखकर आये हुए श्रद्धालुओं को हल्दीराम की विशेष सेवाएं देते हुए एक नया आयाम स्थापित करेंगे। जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी ने कहा कि हल्दीराम विश्व स्तरीय ब्रांड है, जिसके नाम में ही राम जी का नाम है। निश्चित रूप से प्रभु श्री राम के आदर्शों को मानते एवं उनकी मर्यादाओं के अनुरूप देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार कर उनको उत्कृष्ट स्वादिष्ट व्यंजन एवं मिठाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त उद्घाटन समारोह में गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री व सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल, हल्दीराम ग्रुप निदेशक के बेटे तनुश अग्रवाल व पीयूष अग्रवाल, बेटी प्रार्थना अग्रवाल, हल्दीराम ग्रुप के अधिकारी विकास सिसोदिया, योगेश फौजदार, रोहित गुप्ता, सोनिका त्यागी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

