MD न्यूज़
महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज: पनियरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश –
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों का अनुपालन करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
बब्बन यादव पुत्र कल्पनाथ, निवासी नेवास पोखर, थाना पनियरा।
राजेन्द्र यादव पुत्र रामप्यारे, निवासी नेवास पोखर टोला परसहवा, थाना पनियरा।
जीतन पुत्र नगेसर, निवासी नेवास पोखर, थाना पनियरा।
बिन्द्रा देवी पत्नी कपुरचन्द्र, निवासी नरकटहां टोला बुढेही, थाना पनियरा।
पुलिस का कहना है कि जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

